Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Japan: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हुआ था हमला, दो गोलियां मारी गई थी

Japan: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, भाषण के दौरान हुआ था हमला, दो गोलियां मारी गई थी

Former PM Shinzo Abe: नई दिल्ली। जापानी मीडिया के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार कर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जापान के नारा शहर में उस समय पूर्व पीएम को गाली मारी गई जब वह रविवार को होने वाले चुनाव […]

Japan Former PM Shinzo Abe
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 08:39:21 IST

Former PM Shinzo Abe:

नई दिल्ली। जापानी मीडिया के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार कर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जापान के नारा शहर में उस समय पूर्व पीएम को गाली मारी गई जब वह रविवार को होने वाले चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे । भाषण के दौरान ही वह मंच पर गिर पड़े थे।

शरीर ने काम करना किया था बंद

बता दें कि इससे पहले अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टर्स उन्हें बचाने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन खून अधिक बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने वाले एक संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर ने भाषण के दौरान पीछे से शिंजो आबे पर दो बार गोली मारी और भागने के बजाय वहीं खड़ा रहा। वह आबे से असंतुष्ट था, इसको लेकर वह काफी पहले ट्वीट भी किया था.

हमलावर से पूछताछ शुरू

शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जापानी मीडिया के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ।

सभा को कर रहे थे संबोधित

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी जापान के नारा शहर में आबे की करीब 100 लोगों की एक छोटी सी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जिसके बाद वो नीचे गिर गए।

सबसे लंबे समय तक रहे पीएम

बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। वे साल 2006 में सबसे पहले जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बीमारी की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर साल 2012 में वो जापान के दोबारा प्रधानमंत्री बने और 2020 तक इस पद पर बने रहे। इस बार भी उन्होंने बीमारी के चलते अपना पद छोड़ा था। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा था वो नहीं चाहते कि उनकी बीमारी उनके निर्णय लेने में बाधा बने। उन्होंने जापान की जनता से अपना कार्यकाल पूरा न करने के लिए माफी भी मांगी थी।

इस बीमारी से पीड़ित थे आबे

गौरतलब है कि शिंदो आबे कई सालों से अल्जाइमर कोलाइटिस बीमारी से पीड़ित थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। उनकी जगह योशीहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री बने।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया