Inkhabar

Heart Attack: इतने घंटे जरूर सोएं, आ सकता है हार्ट अटैक

नई दिल्ली: दुनियाभर में हार्ट अटैके के मामलों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। वहीं अब तो नौजवान और स्वस्थ्य लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वैसे तो हार्ट अटैक कई कारणों से होता है। इसके पीछे कई वजह होती है जैसे की गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल। लेकिन क्या […]

health tips
inkhbar News
  • Last Updated: July 8, 2022 23:04:21 IST

नई दिल्ली: दुनियाभर में हार्ट अटैके के मामलों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। वहीं अब तो नौजवान और स्वस्थ्य लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। वैसे तो हार्ट अटैक कई कारणों से होता है। इसके पीछे कई वजह होती है जैसे की गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल। लेकिन क्या आपको पता है कि हार्ट अटैक कम नींद या रात में जागने के कारण से भी हो सकता है। जी हां यह सच है कि अगर आप अपनी पूरी नींद नहीं लेते हैं तो यह हार्ट अटैक आने का कारण बन सकता है। ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि एक व्यक्ति को एक दिन में कितने घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है।

6 घंटे सोना है जरुरी

बता दें एक व्यक्ति के लिए नींद उतनी ही जरूरी है जितना खाना। लेकिन बहुत से लोग इस बात को भूल जाते हैं और रात को पूरी नींद नहीं लेते हैं जिसके कारण उनको कई बीमारियां घेर लेती हैं। बता दें जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं उनको इन मोटापा, हाई बीपी की समस्या, डायबिटीज जैसे बीमारियां शामिल है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोजाना सात घंटे से अधिक और 10 घंटे से कम जरूर सोए। यू कहें कि आप रोजाना रात को 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है।

कम नींद लेने वाले लोगों को आ सकता है हार्ट अटैक

जो लोग 6 घंटे से कम नींद लेते हैं उन लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है ऐसा इसलिए क्योंकि नींद को हृदय स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। जो लोग 8 घंटे की नींद लेते हैं उनका हृदय ज्यादा स्वस्थ्य रहता है जो कम सोते हैं। इसलिए अगर आपको भी कम सोने की आदत है तो आप अपनी इस आदत को जरूर बदल दें।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया