Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Heavy Rainfall: महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बाढ़-बारिश से तबाही, छत्तीसगढ़ में भी रेड अलर्ट, अब तक 218 लोगों की मौत

Heavy Rainfall: महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बाढ़-बारिश से तबाही, छत्तीसगढ़ में भी रेड अलर्ट, अब तक 218 लोगों की मौत

Heavy Rainfall: नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आगे हर कोई बेबस और लाचार नजर आ रहा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इन राज्यों में बारिश और बाढ़ से अब तक 218 […]

Heavy Rains & Floods
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2022 10:07:32 IST

Heavy Rainfall:

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आगे हर कोई बेबस और लाचार नजर आ रहा है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इन राज्यों में बारिश और बाढ़ से अब तक 218 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तबाही

बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा बर्बादी और तबाही महाराष्ट्र के नासिक और नागपुर में देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश और बाढ़ की वजह से सिर्फ महाराष्ट्र में ही 84 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में कहर बरपा रही बारिश

भारी बारिश और बाढ़ से गुजरात के कई इलाकों की स्थिति खराब है। राज्य में बारिश कहर बरपा रही है। एनडीआरएफ की 13 टीमें गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर तैनात है। राज्य में अब तक 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। नमर्दा नदी उफान पर है। मौसम विभाग ने भरूच और नर्मदा जिले के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़े

मध्य प्रदेश राज्य में भी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ने शुरू हो गए है। राज्य के 14 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अब तक 66 लोग बाढ़ की वजह से अपनी जाव गवां चुके है। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी जानकारी मिल रही है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। सुकमा जिले में कई गांव बाढ़ से डूबने की कगार पर है। आने-जाने वाले रास्ते कट गए हैं। बस्तर जिले में स्कूलों बारिश ने स्कूली बच्चों का रास्ता रोक दिया है।

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया