Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • गुजरात: आणंद में पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

गुजरात: आणंद में पुलिसकर्मी को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

गुजरात: गांधीनगर। नूंह और रांची के बाद पुलिसकर्मी को कुचलने की तीसरी घटना गुजरात सामने आई है। राज्य के बोरसद क्षेत्र में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। बोरसद में पुलिस कांस्टेबल पर आज जानलेवा हमला हुआ है। नाइट ड्यूटी के दौरान एक ट्रक ने कांस्टेबल को कुचल दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में […]

Gujarat
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2022 14:58:07 IST

गुजरात:

गांधीनगर। नूंह और रांची के बाद पुलिसकर्मी को कुचलने की तीसरी घटना गुजरात सामने आई है। राज्य के बोरसद क्षेत्र में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। बोरसद में पुलिस कांस्टेबल पर आज जानलेवा हमला हुआ है। नाइट ड्यूटी के दौरान एक ट्रक ने कांस्टेबल को कुचल दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में राज किरण नाम के पुलिस कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत

बताया जा रहा है कि ये घटना एक संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान हुई है। घटना के बाद मौके से चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। पीड़ित को श्रीकृष्ण मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रांची में महिला दरोगा को रौंदा

बता दें कि इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में भी ऐसी घटना सामने आई है। जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू में महिला दरोगा की पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन के चालक ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दरोगा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये घटना बुधवार सुबह 3:00 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए है।

नूंह में डीएसपी को कुचला

गौरतलब है कि मंगलवार को हरियाणा के नूंह में इसी तरह की दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया था। जहा उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को खनन माफियाओं ने ट्रक से कुचल दिया था। वो तावड़ू में तैनात थे। इस दौरान उन्हें पहाड़ी में अवैध खनन की जानकारी मिली। जिसके बाद वो छापेमारी करने गए। कार्रवाई के दौरान डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने खननस्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन तभी खनन माफिया ने उन्हें टक्कर मार दी। डीएसपी को टक्कर डंपर से मारी गई थी, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण