Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Ranchi Female Sub Inspector Killing: संध्या के भाई ने बताई हत्या की पूरी कहानी, कहा- पर्याप्त पुलिस बल मिला होता तो दीदी…

Ranchi Female Sub Inspector Killing: संध्या के भाई ने बताई हत्या की पूरी कहानी, कहा- पर्याप्त पुलिस बल मिला होता तो दीदी…

Ranchi Female Sub Inspector Killing: रांची। झारखंड के रांची में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी सीज कर दिया […]

Ranchi Female Sub Inspector Killing
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2022 15:36:24 IST

Ranchi Female Sub Inspector Killing:

रांची। झारखंड के रांची में बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो की कुचलकर हत्या कर दी गई। वो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी सीज कर दिया गया है। इसी बीच मृतक महिला दरोगा के भाई अजीत टोपनो ने हत्या की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी दीदी को पर्याप्त पुलिस बल मिल जाता तो ये हत्या नहीं होती।

भाई ने बताई हत्या की पूरी कहानी

संध्या टोपनो के भाई अजीत टोपनो ने मीडिया को बताया कि रात 3 बजे हमें खबर मिली की दीदी (संध्या टोपनो) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। हमने पुलिस से पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गई थी, तभी उन्हें खबर दी गई कि कोई गाड़ी भाग रही है और पुलिस उस गाड़ी का पीछा कर रही है। दीदी चेकिंग के लिए गाड़ी को रोक रही थी तभी जब वो गाड़ी पास आई तो उसे भी उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वो गाड़ी दीदी को कुचलती हुई निकल गई।

पर्याप्त पुलिस बल भेजना चाहिए था

अजीत टोपनो ने आगे कहा कि अगर पुलिस को इस खबर की जानकारी थी तो उन्हें पर्याप्त पुलिस बल पहले से मौके पर भेजने चाहिए थे। वे सबसे बड़ी थी, हमने उन्हें खो दिया।

पशुओं से लदा था पिकअप वैन

जानकारी के मुताबिक सिमडेगा पुलिस को गौतस्कर से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद सिमडेगा के बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया। पुलिस को देखकर वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत कामडारा पुलिस को दी।

पिकअप वैन से तोड़ा बैरियर

बताया जा रहा है कि कामडारा पुलिस ने पशुओं से लदे पिकअप वैन को रोकने के लिए सड़क पर बैरियर लगाया। लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग गया। इसके बाद आगे तोरपा पुलिस ने भी बैरियर लगाया तो वहां भी चालक तोड़कर भाग गया। फिर इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी गई। खूंटी पुलिस ने रात में नाका पर चेकिंग लगाया। लेकिन से चालक चकमा देकर दूसरे रास्ते से रांची की ओर भाग गया। उसके बाद फिर सिमडेगा पुलिस ने सूचना रांची पुलिस को दी।

महिला दरोगा के ऊपर चढ़ाई गाड़ी

रांची पुलिस ने सूचना मिलने के बाद खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास चेकिंग लगाया। इसी बीच करीब 3 बजे एक सफेद रंग की पिकअप वैन तेजी से आते दिखी। चेकिंग पोस्ट पर दलबदल के साथ सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो मौजूद थी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और भाग गया। महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण