Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सोनिया से ईडी की पूछताछ: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर बोले- अगर गांधी परिवार बेदाग है तो ये हंगामा क्यों?

सोनिया से ईडी की पूछताछ: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर बोले- अगर गांधी परिवार बेदाग है तो ये हंगामा क्यों?

सोनिया से ईडी की पूछताछ: नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में पूछताछ कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी संसद से सदन तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव कर रहे है। इसी बीच बीजेपी नेता […]

Anurag Thakur
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 14:22:23 IST

सोनिया से ईडी की पूछताछ:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में पूछताछ कर रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी संसद से सदन तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवनों का घेराव कर रहे है। इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर गांधी परिवार पूरी तरह बेदाग है तो ये उनकी पार्टी ये हंगामा क्यों कर रही है।

भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यो?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर गांधी परिवार बेदाग है तो अब बेहाल क्यों? अगर गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो हंगामा क्यों? आखिरकार भारत के नागरिकों से अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उससे पुछताछ करना एजेंसियों का काम है। तो क्या गांधी परिवार के लिए कानून अलग से बनेगा?

दाल में जरूर कुछ काला है

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस के पास छिपाने के लिए कुछ ना हो तो हंगामा करने की जरूरत नहीं है। ये तिलमिलाहट क्यों है, घबराहट क्यों है, छटपटाहट क्यों है? ये कहीं ना कहीं दिखाता है कि दाल में कुछ काला है या तो पूरी दाल ही काली है।

रविशंकर प्रसाद ने भी उठाए सवाल

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने तंज कसा। उन्होंने कहा है कि ये कांग्रेस का सत्याग्रह नहीं बल्कि देश के कानून के खिलाफ दुराग्रह है।

जमानत पर बाहर हैं सोनिया और राहुल

रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की ED के द्वारा पूछताछ होने वाली है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ये सत्याग्रह नहीं बल्कि देश और देश के कानून के खिलाफ ये दुराग्रह है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में आरोपी हैं और वे दोनों जमानत पर हैं। उन पर धोखाधड़ी का आरोप है। वे हाईकोर्ट गए वहां याचिका खारिज हुई, वे सुप्रीम कोर्ट गए वहां भी याचिका खारिज हुई है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण