Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • भाजपा ने किया 17 विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग का दावा

भाजपा ने किया 17 विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग का दावा

नई दिल्ली, देश को आज अपना 16वा राष्ट्रपति मिल जाएगा, रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है, जहाँ पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत […]

President election process
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2022 19:08:14 IST

नई दिल्ली, देश को आज अपना 16वा राष्ट्रपति मिल जाएगा, रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है, जहाँ पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले. अब दूसरे राउंड में भी द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बना ली है, दूसरे राउंड की वोटिंग में द्रौपदी मुर्मू को 483299 वोट मिले, मुर्मू को अब तक कुल 1349 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को कुल 537 वोट मिले हैं. ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. भाजपा ने और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं, वहीं भाजपा ने 17 विपक्षी सांसदों के क्रॉस वोटिंग का दावा भी किया है.

विपक्ष की फूट आ गई सामने

भाजपा का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव से ही विपक्षी की फूट सामने आ गई है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति चुनाव में आगे रहने वाली ममता बनर्जी ने यह भी ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी वे किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं देंगी. गुरुवार को कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की बैठक हुई थी और इसी बैठक में ये फैसला लिया गया है. उनका कहना है कि उपराष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने से पहले उनसे नहीं पूछा गया था, वहीं आम आदमी पार्टी का भी रुख अब तक उपराष्ट्रपति को लेकर स्पष्ट नहीं है. विपक्ष जहां 2024 में लामबंद होकर भाजपा का मुकाबला करने का प्लान बना रहा था वहीं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में यह फूट विपक्ष के लिए किसी खतरे से कम नहीं है.

 

National Herald Case: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी, देशभर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन