Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • President Farewell Dinner: राष्ट्रपति कोविंद की रायसीना से विदाई, पीएम मोदी ने होस्ट किया रात्रिभोज, देखें तस्वीरें

President Farewell Dinner: राष्ट्रपति कोविंद की रायसीना से विदाई, पीएम मोदी ने होस्ट किया रात्रिभोज, देखें तस्वीरें

President Farewell Dinner: नई दिल्ली। देश के निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार रात विदाई भोज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के होटल अशोका में विदाई भोज का आयोजन किया गया। संबंधित खबरें ‘धमकियों से नहीं डरता भारत…’, […]

President Farewell Dinner
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2022 13:14:34 IST

President Farewell Dinner:

नई दिल्ली। देश के निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार रात विदाई भोज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली के होटल अशोका में विदाई भोज का आयोजन किया गया।

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

आदिवासी नेताओं ने की शिरकत

विदाई भोज के इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये रही कि इसमें देश भर के कई आदिवासी नेताओं ने शिरकत की। इसके साथ ही विदाई भोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने सबसे मुलाकात की।

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

कल पद छोड़ेंगे राष्ट्रपति कोविंद

24 जुलाई यानि कल भारत के शीर्ष संवैधानिक पद पर एक सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद नए राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण होगा। वो 25 जुलाई को सुबह 10.15 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

2017 में बने देश के राष्ट्रपति

बता दें कि 25 जुलाई, 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में राम नाथ कोविंद ने शपथ ली थी। वे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार थे। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए की उम्मीदवार और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को हराया था। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से पहले कोविंद बिहार के राज्यपाल और संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा के सदस्य थे।

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

आवांटित आवास में होंगे शिफ्ट

गौरतलब है कि निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल के दौरान 28 देशों की राजकीय यात्राएं की। कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च स्टेट सम्मान भी दिया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद वे 12, जनपथ रोड पर आवंटित हुए आवास में चले जाएंगे।

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण