Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Traffic Update: राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह की वजह से दिल्ली के ये मार्ग आज रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Update: राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह की वजह से दिल्ली के ये मार्ग आज रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Update: नई दिल्ली। भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के चलते आज लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की पूरी संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी विशेष प्रबंध किए गए हैं। […]

Delhi Traffic
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 08:09:57 IST

Delhi Traffic Update:

नई दिल्ली। भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के चलते आज लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की पूरी संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी विशेष प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह आज यानि 25 जुलाई को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा।

ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से लोग बचे। इसके साथ ही सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू रास्ते भी बंद रहेंगे।

पूरे कार्यक्रम की डिटेल्स

सुबह 9.25 बजे – नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी

( राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा)

9.50 बजे – द्रौपदी मुर्मू और वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक साथ राष्ट्रपति भवन से काफिले में संसद भवन के लिए रवाना होंगे

10 :03 – निर्वाचित और निवर्तमान राष्ट्रपति का काफ़िला संसद भवन पहुंचेगा संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना होगा

10:10 – सभी सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे और राष्ट्र गान होगा

10:15 – शपथ ग्रहण होगा

10:20 – नई राष्ट्रपति का भाषण होगा

10:45 – नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से वापस राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना होंगे

10:50 – राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी

11:00 – निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई होगी

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण