Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महबूबा मुफ्ती का पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना, कहा- उनके कार्यकाल में कई बार कुचला गया भारत का संविधान

महबूबा मुफ्ती का पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना, कहा- उनके कार्यकाल में कई बार कुचला गया भारत का संविधान

Former President Ram Nath Kovind: जम्मू। द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। उनके शपथ लेने के बाद अब रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति हो गए है। इसी बीच रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने निशाना […]

Mehbooba Mufti-Ramnath Kovind
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 13:14:13 IST

Former President Ram Nath Kovind:

जम्मू। द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। उनके शपथ लेने के बाद अब रामनाथ कोविंद पूर्व राष्ट्रपति हो गए है। इसी बीच रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान देश के संविधान को कई बार कुचला गया है।

कोविंद ने सिर्फ बीजेपी के एजेंडे को पूरा किया

महबूबा मुफ्ती ने ट्विट कर लिखा कि आर्टिकल 370 की बात हो या फिर नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाने की बात. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हमेशा ही भारत के संविधान के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि रामनाथ कोविंद ने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी हैं। जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया है।

द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ

बता दें कि इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण का ये समारोह हुआ। द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद रामनाथ कोविंद ने अपनी कुर्सी उन्हें थमा दी।

शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू मुर्मू ने दिया भाषण

गौरतलब कि इससे पहले आज सुबह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मेरे इस निर्वाचन में देश के हर गरीब का आशीर्वाद शामिल है, देश की करोड़ों महिलाओं और बेटियों के सपनों और सामर्थ्य की झलक है। मेरे लिए बहुत संतोष की बात है कि जो सदियों से वंचित रहे, जो विकास के लाभ से दूर रहे, वे गरीब, दलित, पिछड़े तथा आदिवासी मुझ में अपना प्रतिबिंब देख रहे हैं।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण