Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मेरी क्रिसमस : कैटरीना ने शेयर की फिल्म के सेट की झलक, विजय सेतुपति भी आए नजर

मेरी क्रिसमस : कैटरीना ने शेयर की फिल्म के सेट की झलक, विजय सेतुपति भी आए नजर

मुंबई: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल में अपने 39वें जन्मदिन का जश्न मना कर विक्की कौशल के साथ मुंबई वापस आई है। मुंबई लौटते ही अभिनेत्री अपने प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में लग गई है। इन दिनों वो अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को की तैयारियों में व्यस्त हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मेरी क्रिसमस के […]

katrina kaif upcoming film merry christmas
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 18:56:44 IST

मुंबई: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल में अपने 39वें जन्मदिन का जश्न मना कर विक्की कौशल के साथ मुंबई वापस आई है। मुंबई लौटते ही अभिनेत्री अपने प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में लग गई है। इन दिनों वो अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को की तैयारियों में व्यस्त हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मेरी क्रिसमस के सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो साउथ सुपर स्टार विजय सेतुपति के साथ दिख रही हैं।

साउथ सुपरस्टार संग की तस्वीरें शेयर

कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर मेरी क्रिसमस के सेट से अपनी रिहर्सल की झलक शेयर की है। जिसमें वो फिल्म के निर्देशक श्रीराम और अभिनेता विजय सेतुपति के साथ दिख रही है।

पहली तस्वीर में वो डायरेक्टर श्रीराम से किसी विषय पर चर्चा करती नजर आ रही है जबकि दूसरी और तीसरी तस्वीर में वो विजय सेतुपति के साथ बात-चीत कर रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, काम प्रगति पर है और रिहर्सल जारी है।

क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अभिनीत इस फिल्म को डायरेक्ट श्रीराम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मैचबॉक्स पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रमेश तौरानी और संजय राउतरे कर रहे हैं। फिल्म मेरी क्रिसमस को साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर यानि 23 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

कैटरीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म 4 नबंवर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण