Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • U-17 World Championship: सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास, 32 साल बाद रेसलिंग में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

U-17 World Championship: सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास, 32 साल बाद रेसलिंग में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

U-17 World Championship: नई दिल्ली। युवा भारतीय पहलवान सूरज वशिष्ठ ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को 32 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है। रेसलिंग के 55 किलोग्राम वर्ग में सूरज ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल मैच में अजरबैजान के फराइम मुस्तफायेव को 11-0 से हराया है। […]

U-17 World Championship-Suraj Vashisht
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 14:05:29 IST

U-17 World Championship:

नई दिल्ली। युवा भारतीय पहलवान सूरज वशिष्ठ ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को 32 साल बाद गोल्ड मेडल दिलाया है। रेसलिंग के 55 किलोग्राम वर्ग में सूरज ने गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल मैच में अजरबैजान के फराइम मुस्तफायेव को 11-0 से हराया है।

तीसरे भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान

सबसे अहम बात ये है कि सूरज वशिष्ठ इस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान बन गए हैं। इससे पहले पप्पू यादव ने 32 साल पहले देश के लिए अंडर 17 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।

32 साल बाद भारत को मिला गोल्ड

बता दें कि सूरज वशिष्ठ की अंडर 17 रेसलिंग चैम्पियनशिप में जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने देश के लिए इस टूर्नामेंट में 32 साल बाद गोल्ड मेडल जीता हैं। इससे पहले साल 1990 में पप्पू यादव ने सोने पर कब्जा किया था। रेसलिंग चैम्पियनशिप में ये तीसरा गोल्ड रहा है। पप्पू से पहले भी 1980 में विनोद कुमार ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

बजरंग पूनिया ने दी सूरज को बधाई

सूरज वशिष्ठ की जीत पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने सूरज को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी। उन्होंने सूरज की फोटो ट्वीट कर लिखा है कि सूरज ने रचा इतिहास। 32 साल बाद देश को दिलाया U17 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण