Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक बार फिर साथ काम करेंगी करीना और रिया, 3 महिलाओं पर आधारित होगी कहानी

एक बार फिर साथ काम करेंगी करीना और रिया, 3 महिलाओं पर आधारित होगी कहानी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। वहीं अभिनेत्री ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद फिल्ममेकर रिया कपूर के साथ काम करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया और बताया कि ये फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का […]

kareena kapoor upcoming film
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2022 20:32:18 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। वहीं अभिनेत्री ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद फिल्ममेकर रिया कपूर के साथ काम करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया और बताया कि ये फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का कोई सीक्वल नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म की कहानी महिलाओं पर बेस्ड है।

3 महिलाओं पर आधारित है फिल्म की कहानी

आगे करीना कहती हैं, ‘मैं रिया कपूर के साथ एक फिल्म कर रही हूं। ये ‘वीरे दी वेडिंग 2′ नहीं है बल्कि तीन औरतों पर आधारित फिल्म है। ये बाकी फिल्मों से थोड़ी हटक होने वाली है। यह बहुत कूल और फनी स्टोरी है।’

कौन से एक्टर्स आएंगे नजर

इस बारे में आगे बात करते हुए करीना कहती हैं, ‘इस फिल्म के लिए रिया ने दो‌ शानदार एक्टर्स को कास्ट कर लिया है। लेकिन मैं अभी इसके बारे में बता नहीं सकती हूं। इस फिल्म के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। मैं उस पल‌ का वेट नहीं कर सकती, जब इस फिल्म का अनाउंसमेंट होगा। इसकी शूटिंग इस साल के आखिरी या जनवरी तक शुरू हो सकती है।

लाल सिंह चड्डा में नजर आएंगी अभिनेत्री

अगर बात करें करीना के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं। आमिर खान और करीना कपूर खान की ये फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉरेस्ट ग्रंप’ का रीमेक है। यह फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर यानी 11 अगस्त 2022 को देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर को मिक्स रिस्पांस मिला है।इसके अलावा वो अपनी ओटीटी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। जिसका टाइटल फिलहाल तय नहीं हुआ है।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण