Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Rastrapatni Row: संसद में हंगामे के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली स्मृति ईरानी

Rastrapatni Row: संसद में हंगामे के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली स्मृति ईरानी

Rastrapatni Row: नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। एक तरफ जहां बीजेपी इसे राष्ट्रपति के अपमान से जोड़कर देख रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि अधीर रंजन ने माफी मांग […]

Smriti Irani-President Draupadi Murmu
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 14:22:24 IST

Rastrapatni Row:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। एक तरफ जहां बीजेपी इसे राष्ट्रपति के अपमान से जोड़कर देख रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि अधीर रंजन ने माफी मांग ली है। इस पूरे मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज राष्ट्रपति भवन पहुंचकर महामहिम द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल साझा की है।

लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष से हुई बहस

बता दें कि अधीर रंजन के बयान को लेकर कल लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच नोंक-झोंक हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक बहस हुई है। इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सदन के अंदर बीजेपी नेताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सांसद रमा देवा से सोनिया गांधी की बात हो रही थी, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कहा-आई डॉन्ट वान्ट टू टॉक टू यू यानी मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं।

अधीर रंजन के बयान पर कांग्रेस को घेरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण