Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपत्नी विवाद: रामदास अठावले का कांग्रेस नेता पर तंज, कहा- ‘नाम अधीर लेकिन दिमाग हो गया बधीर’

राष्ट्रपत्नी विवाद: रामदास अठावले का कांग्रेस नेता पर तंज, कहा- ‘नाम अधीर लेकिन दिमाग हो गया बधीर’

राष्ट्रपत्नी विवाद: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार बीजेपी और एनडीए नेताओं के निशाने पर है। इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी का नाम […]

Ramdas Athawale
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 14:31:15 IST

राष्ट्रपत्नी विवाद:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द के इस्तेमाल पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार बीजेपी और एनडीए नेताओं के निशाने पर है। इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग बधीर हो गया है।

अधीर का दिमाग बधीर हो गया है

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग बधीर हो गया है। वे अपना दिमाग इसी तरह चलाते हैं जिससे पूरे देश का अपमान होता है। उन्होंने राष्ट्रपति पद का अपमान किया है। राष्ट्रपति महिला का उन्होंने अपमान किया है। उनको अपना पद छोड़ना चाहिए।

कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन की टिप्पणी पर कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

निर्मला सीतारमण ने भी साधा निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।

अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने अशोभनीय टिप्पणी की है. सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध किया था. इसी दौरान एक निजी चैनल से बातचीत में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण