Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • करण सिंह और बिपाशा बसु की जिंदगी में आई बड़ी खुशखबरी, घर आने वाली हैं नन्ही परी या फिर कोई शहजादा

करण सिंह और बिपाशा बसु की जिंदगी में आई बड़ी खुशखबरी, घर आने वाली हैं नन्ही परी या फिर कोई शहजादा

मुंबई: बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरे सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का ऐलान कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बन सकते हैं। […]

bipasha basu pregnant
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2022 15:20:48 IST

मुंबई: बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु को लेकर प्रेग्नेंसी की खबरे सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का ऐलान कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीनों बाद करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु माता-पिता बन सकते हैं।

पेरेंट्स बना ये कपल

दरअसल पिछले कुछ दिनों से ये बात काफी सुर्खियां बटोर रही है कि क्या बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा किया गया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं। इसके साथ करण-बिपाशा माता-पिता बनने की खबर से काफी खुश और उत्सुक हैं। जिसके तहत बिपाशा बसु कभी भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सकती हैं। हालांकि अभी ये कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा कि वाकई करण और बिपाशा के घर एक नन्हा मेहमान तो नहीं आने वाला है।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा को साथ में स्पॉट किया जाने लगा। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी के 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब तो ये वक्त ही बताएगा कि एक्ट्रेस सचमुच प्रेग्नेंट है य नहीं।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण