Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Maharashtra: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बवाल, कहा- गुजराती-राजस्थानी लोगों को हटा दें तो महाराष्ट्र में नहीं बचेगा पैसा

Maharashtra: राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर बवाल, कहा- गुजराती-राजस्थानी लोगों को हटा दें तो महाराष्ट्र में नहीं बचेगा पैसा

Maharashtra: मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। राज्यपाल कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई आर्थिक राजधानी नहीं रह जाएगी। भगत सिंह कोश्यारी […]

Maharashtra Governor- Bhagat Singh Koshyari
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 13:47:48 IST

Maharashtra:

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। राज्यपाल कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि अगर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई आर्थिक राजधानी नहीं रह जाएगी।

भगत सिंह कोश्यारी ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र से खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो वहां पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को जो देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है तो वो आर्थिक राजधानी भी नहीं कहलाएगी।

बॉम्बे प्रेसीडेंसी का थे हिस्सा

महाराष्ट्र और गुजरात साल 1960 तक दो अलग राज्य नहीं थे बल्कि बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा थे। बॉम्बे प्रेसीडेंसी में रहने वाले ज्यादातर लोग मराठी और गुजराती भाषा बोलते थे। जब भाषा के आधार पर अलग राज्य की मांग हुई तो राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सरकार ने बॉम्बे प्रेसीडेंसी को दो हिस्सों में बांट दिया। जिसमें एक राज्य महाराष्ट्र और दूसरा राज्य गुजरात बना।

एक ही दिन है स्थापना दिवस

बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस भी एक ही दिन मनाया जाता है। दोनों राज्यों का स्थापना दिवस 1 मई को होता है। बॉम्बे प्रेसीडेंसी को दो हिस्सों में बांटकर महाराष्ट्र और गुजरात दो नए राज्य बनने को अब 62 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण