Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • ट्रोलिंग से रणवीर को नहीं लगता डर, पत्नी के साथ किया रैंप वॉक, हेटर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलिंग से रणवीर को नहीं लगता डर, पत्नी के साथ किया रैंप वॉक, हेटर्स को दिया करारा जवाब

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार यानी की 29 मई को ‘मिजवां फैशन वीक’ में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस इवेंट के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही रणवीर […]

ranveer singh nude look controversy
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 17:33:01 IST

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार यानी की 29 मई को ‘मिजवां फैशन वीक’ में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस इवेंट के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही रणवीर ने अपनी इवेंट में अपनी मां के पैर छूकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर ब्लैक कलर के कुर्ते-पायजामा और एम्ब्रॉइडरी वाला कोट में नजर आए। वहीं, दीपिका ने क्रिस्टल के हैवी वर्क वाला लहंगा पहना हुआ था। इस रॉयल लुक में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़े रैंप वॉक किया, दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा। फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

अपने न्यूड लुक को लेकर रणवीर हो रहे हैं ट्रोल

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता ने ये शूट पॉपुलर मैगजीन के लिए करवाया था। पिछले एक हफ्ते से इस पर बहस जारी है। रणवीर सिंह की फोटोज खूब वायरल हो रही है। कोई रणवीर के पक्ष में हैं तो कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स रणवीर का साथ देते नजर आए। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन से उनके फोटोशूट को लेकर सवाल पूछा गया। जिसपर विद्या बालन कहती हैं – ‘अरे क्या दिक्कत है, पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हमें भी आंखे सेंकने दीजिए ना।

विद्या बालन का करारा जवाब

मगर जब विद्या से रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बारे‌‌ में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर किसी को तस्वीरों से ठेस पहुंची है, तो उन्हें ये तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। हो सकता है कि उनके एफआईआर दर्ज करने वाले लोगों के पास करने के लिए ज्यादा काम न हो, इसलिए वे इन चीजों पर अपना समय ख़राब कर रहे हैं। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो पेपर बंद करें या इसे फेंक दें, जो आप चाहते हैं वह करें एफआईआर में क्यों पड़ रहे हैं ?

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण