Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक विलेन रिटर्न्स : पहले दिन फिल्म ने की ठीक-ठाक कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

एक विलेन रिटर्न्स : पहले दिन फिल्म ने की ठीक-ठाक कमाई, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

मुंबई: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स अपनी शूटिंग से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया महीनों से फिल्म के प्रामोशनम में व्यस्त थे। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही एक विलेन […]

ek villain returns
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2022 18:56:33 IST

मुंबई: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स अपनी शूटिंग से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया महीनों से फिल्म के प्रामोशनम में व्यस्त थे। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही एक विलेन रिटर्न्स को लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यूज भी तैयार हैं।कई लोगों को फिल्म पसंद आई तो कई इसे बिना लॉजिक वाली फिल्म कह रहे हैं। अब जानते हैं फिल्म ने अपने पहले दिन में कितना कलेक्शन किया है, आइये आपको बताते हैं इस खबर में।

एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन कमाए..

एक विलेन रिटर्न्स सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन का खुलासा हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, एक विलेन रिटर्न्स ने पहले दिन 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म के लिए ठीक कलेक्शन है। कहा जा रहा है फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म को लेकर लोगों की राय

एक यूजर फिल्म देखने के बाद रिव्यू देते हुए कहता है, ‘दर्शकों के लिए बनाई गई एक अच्छी थ्रिलर फिल्म है। स्क्रीनप्ले एक चौंकाने वाले और दिलचस्प मोड़ की तरफ ले जाता है। अर्जुन कपूर ने शानदार एक्टिंग की है, यह उनके करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है। जॉन ने भी फिल्म में अच्छा काम किया हैं। दिशा और तारा फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं।

दूसरे यूजर ने कहा, ‘इंटरेस्टिंग बात यह है कि एक विलेन रिटर्न्स को देखने में शमशेरा की तुलना में ज्यादा लोग गए थें।आजकल दर्शक को लेकेर कुछ कहा नहीं जा सकता कि उन्हें क्या पसंद आ जाए खासकर के कोरोना के बाद.. कुल मिलाकर EVR ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की है।’

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण