Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Pakistan: विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो बोले- भारत हमारा पड़ोसी, बदल नहीं सकते, साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए

Pakistan: विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो बोले- भारत हमारा पड़ोसी, बदल नहीं सकते, साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए

Pakistan: नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पडोसी देश भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में शामिल होने आए बिलावल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2019 के बाद भारत के साथ रचनात्मक […]

Pakistan- Foreign Minister Bilawal Bhutto
inkhbar News
  • Last Updated: July 31, 2022 11:20:46 IST

Pakistan:

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पडोसी देश भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में शामिल होने आए बिलावल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2019 के बाद भारत के साथ रचनात्मक वार्ता मुश्किल हो गई है। भारत हमारा पड़ोसी देश है। उसे बदल नहीं सकत है। अब साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।

पड़ोसी नहीं बदल सकते

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने ताशकंद में कहा कि भारत हमारा पड़ोसी देश है। कोई देश कई सारे चीजों पर फैसला कर सकता है। लेकिन अपना पड़ोसी नहीं बदल सकता है। इसीलिए हमें अब उनके साथ रहने की आदत डाल लेनी चाहिए। भुट्टो ने आगे कहा कि 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद से ही रचनात्मक वार्ता मुश्किल हो गई है।

दोनों देशों की बैठक पर ये कहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ने भारत के साथ बैठक पर कहा कि समरकंद में होने वाले वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन के अलावा पाकिस्तानी और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच किसी बैठक की योजना नहीं है। उज्बेकिस्तान में 15-16 सितंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

बातचीत पर भारत की है ये मांग

गौरतलब है कि भारत ने हमेशा से ही पाकिस्तान से कहा है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एकसाथ नहीं चल सकते है। अगर इस्लामाबाद बैर और हिंसा वाले माहौल में पड़ोसी देशों के साथ सामान्य संबंध चाहता है तो वो नहीं हो सकता है। भारत ने कहा है कि अब पाकिस्तान पर निर्भर है कि वो आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त माहौल बनाए।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण