Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Commonwealth Games 2022: भारत की झोली में अब तक 6 पदक, ये है विजेताओं की पूरी लिस्ट

Commonwealth Games 2022: भारत की झोली में अब तक 6 पदक, ये है विजेताओं की पूरी लिस्ट

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist: नई दिल्ली। ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स तीसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। ये दोनो ही गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। पहले युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद देर रात वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 […]

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist
inkhbar News
  • Last Updated: August 1, 2022 13:35:23 IST

Commonwealth Games 2022 Indian Medalist:

नई दिल्ली। ब्रिटेन के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स तीसरे दिन भारत की झोली में दो गोल्ड मेडल आए। ये दोनो ही गोल्ड मेडल वेटलिफ्टिंग खेलों में आए है। पहले युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद देर रात वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अब भारत के खाते में कुल 6 पदक हो गए है।

दूसरे दिन मिला पहला मेडल

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन कोई मेडल नहीं मिला था। टीम इंडिया के मेडल जीतने का सिलसिला दूसरे दिन शुरू हुआ। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने सबसे पहले सिल्वर पदक जीतकर इस इवेंट्स में भारत का खाता खोला था। दूसरे दिन भारत को कुल दो चार पदक मिले थे। जिसमें टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई गोल्ड, बिंदयारानी ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

तीसरे दिन झोली में आए दो गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन यानि रविवार को युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने गोल्ड जीता। इसके बाद वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने भी सोने का तमगा अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ये भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। अब भारत के खाते में 6 मेडल आ चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि सभी मेडल वेटलिफ्टरों ने जीते है।

पदक तालिका में लगाई छलांग

बता दें कि तीसरे दिन जैरेमी और अचिंत के गोल्ड मेडल जीतने से भारत को मेडल टेबल में शनिवार की तुलना में दो स्थान का फायदा हुआ। अब भारत के खाते में कुल 3 गोल्ड समेत 6 मेडल हो गए हैं। इस तरह टीम इंडिया पदक तालिका में 6वें स्थान पर पहुंच गई है।

पदक विजेताओं की पूरी लिस्ट

एथलीट – इवेंट – पदक

संकेत सरगर – Men’s 55kg – वेटलिफ्टिंग सिल्वर

गुरुराजा पुजारी – Men’s 61kg – वेटलिफ्टिंग ब्रॉन्ज

मीराबाई चानू – Women’s 49kg – वेटलिफ्टिंग गोल्ड

बिंद्यारानी देवी – Women’s 55kg – वेटलिफ्टिंग सिल्वर

जेरेमी लालरिनुंगा – Men’s 67kg – वेटलिफ्टिंग गोल्ड

अचिंता शेउली – Men’s 75kg – वेटलिफ्टिंग गोल्ड

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण