Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • CWG 2022 Day 5 India Schedule: भारत को आज टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स समेत इन इवेंट्स में होगी उम्मीद, दांव पर है 37 गोल्ड मेडल

CWG 2022 Day 5 India Schedule: भारत को आज टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स समेत इन इवेंट्स में होगी उम्मीद, दांव पर है 37 गोल्ड मेडल

  नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) का आज यानी 2 अगस्त को पांचवां दिन है. वहीं, आज कुल 37 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हुए हैं. भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes) भी टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग इवेंट्स के गोल्ड मेडल मुकाबलों में दम दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे. इसके साथ ही […]

CWG 2022 Day 5 India Schedule:
inkhbar News
  • Last Updated: August 2, 2022 11:49:25 IST

 

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) का आज यानी 2 अगस्त को पांचवां दिन है. वहीं, आज कुल 37 गोल्ड मेडल दांव पर लगे हुए हैं. भारतीय खिलाड़ी (Indian Athletes) भी टेबल टेनिस, लॉन बॉल्स, बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग इवेंट्स के गोल्ड मेडल मुकाबलों में दम दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे. इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स और जिमनास्टिक में भी जोर आजमाने वाले हैं. भारत का आज का पूरा शेड्यूल कैसा है? यहां पर देखें..

वेटलिफ्टिंग

दोपहर 2.00 बजे: पूनम यादव (महिला 76 किग्रा)
शाम 6.30 बजे: विकास ठाकुर (पुरुष 96 किग्रा)
रात 11.00 बजे: उषा बन्नूर एनके (महिला 87 किग्रा)

एथलेटिक्स

दोपहर 2.30 बजे: एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड)
दोपहर 3.30 बजे: मनप्रीत कौर (महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड)
शाम 5.17 बजे: दुती चंद (महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5)
रात 12.52 बजे: सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों (महिला डिस्कस थ्रो फाइनल)

लॉन बॉल्स

दोपहर 1.00 बजे: भारत बनाम न्यूजीलैंड (महिला युगल राउंड 1)
दोपहर 1.00 बजे: भारत बनाम न्यूजीलैंड (महिला ट्रिपल राउंड 1)
शाम 4.15 बजे: मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल राउंड 1)
शाम 4.15 बजे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (महिला फोर स्वर्ण पदक मैच)
रात 8.45 बजे: भारत बनाम फिजी (पुरुष फोर राउंड 1)
रात 8.45 बजे: भारत बनाम इंग्लैंड (महिला ट्रिपल राउंड 2)

स्क्वॉश

रात 8.30 बजे: सुनयना सारा कुरुविला (महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल)
रात 9.15 बजे: सौरव घोषाल (पुरुष एकल सेमीफाइनल)
बैडमिंटन
रात 10.00 बजे: भारत बनाम मलेशिया (मिश्रित टीम फाइनल)

तैराकी

दोपहर 3.04 बजे: श्रीहरि नटराज (पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2)
शाम 4.10 बजे: अद्वैत पेज (पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1)
शाम 4.28 बजे: कुशाग्र रावत (पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2)

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

शाम 5.30 बजे: सत्यजीत मंडल (पुरुषों का वॉल्ट फाइनल)
शाम 6.35 बजे: सैफ सादिक तंबोली (पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल)

टेबल टेनिस

शाम 6.00 बजे: पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच

बॉक्सिंग
रात 11.45 बजे: रोहित टोकस (पुरुषों का 67 किग्रा राउंड ऑफ 16)

 

Patra Chawl Redevelopment Case: शिवसेना नेता संजय राउत गिरफ्तार, 16 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी का एक्शन