Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: लॉन बॉल में भारत का रजत पदक पक्का, जल्द शुरू होगा गोल्ड के लिए मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: लॉन बॉल में भारत का रजत पदक पक्का, जल्द शुरू होगा गोल्ड के लिए मैच

नई दिल्ली: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। उसने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब टीम की नजर अफ्रीका को हराकर स्वर्ण हासिल करने पर है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक सोमवार यानी एक अगस्त को पक्का हो गया था। महिला लॉन […]

CWG 2022
inkhbar News
  • Last Updated: August 2, 2022 17:12:56 IST

नई दिल्ली: भारतीय महिला लॉन बॉल टीम थोड़ी देर में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। उसने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब टीम की नजर अफ्रीका को हराकर स्वर्ण हासिल करने पर है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक सोमवार यानी एक अगस्त को पक्का हो गया था। महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए रजत पदक पक्का कर लिया है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पहली बार मुकाबले में जगह बनाई है। भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में नॉरफ्लॉक आइसलैंड को हराया था।

इन खिलाड़ियों ने की शानदार वापसी

लॉन बॉल में भारत का रजत पक्का हो गया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पदक पक्का किया है। भारत अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगा। महिला टीम में भारत की टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रुपा रानी टिर्की शामिल हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है, क्योंकि इस खेल में कीवी टीम के पास 40 पदक हैं। वह दुनिया की शीर्ष पांच लॉन बॉल टीमों में शुमार है। भारतीय चौकड़ी एक समय मैच में 0-5 से पीछे चल रही थी। इसके बावजूद टीम ने वापसी की और 7-6 की बढ़त हासिल कर ली। बाद में यह बढ़त 10-7 की हो गई। यहां से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने लगातार स्कोर किए और न्यूजीलैंड को हरा दिया था।

वेटलिफ्टिंग में भारत ने जीते 7 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक वेटलिफ्टिंग इंवेंट में भारत को सात मेडल मिल चुके हैं, चौथे दिन हरजिंदर कौर ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 71 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, बता दें, हरजिंदर ने स्नैच में 93 और क्लीन एंड जर्क में 119 किलो का वजन उठाया था। मतलब उन्होंने कुल 212 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। फिलहाल, भारत ने चौथे दिन तक कुल 9 मेडल हासिल कर लिए हैं, जिसमें तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ही ब्रॉन्ज मेडल हैं।’

 

कॉमनवेल्थ में भारत ने मनवाया लोहा, अब तक भारत ने हासिल किए इतने पदक