Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • लखनऊ: स्कूलों के बाहर आइसक्रीम और फास्ट फूड की रेहड़ियां लगाने पर क्यों लगी रोक, जानिए वजह

लखनऊ: स्कूलों के बाहर आइसक्रीम और फास्ट फूड की रेहड़ियां लगाने पर क्यों लगी रोक, जानिए वजह

लखनऊ: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रशासन ने स्कूलों के बाहर आइस्क्रीम और फास्ट फूड बेचने वालों के रेहड़िया लगाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन का ये आदेश आज यानि बुधवार से ही लागू होगा। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए लखनऊ प्रशासन ने […]

Lucknow-Ice Cream
inkhbar News
  • Last Updated: August 3, 2022 12:16:34 IST

लखनऊ:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रशासन ने स्कूलों के बाहर आइस्क्रीम और फास्ट फूड बेचने वालों के रेहड़िया लगाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन का ये आदेश आज यानि बुधवार से ही लागू होगा। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए लखनऊ प्रशासन ने ये कदम उठाया है। राजधानी के विभिन्न स्कूलों के नोडल अधिकारियों और शहर के यातायात पुलिस और प्रशासन के बीच चर्चा के बाद ये दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

स्कूलों के बाहर नहीं लगेगी रेहड़िया

लखनऊ प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार अब स्कूलों के आसपास किसी भी दुकान को आइसक्रीम, चाट, गुब्बारे और अन्य सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अब छात्र स्कूल से निकलने के बाद घूमने के बजाय सीधे अपनी स्कूल कैब या बस के अंदर बैठना होगा।

1 किमी दूर गाड़ी खड़ी करेंगे अभिभावक

प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश में ये भी बताया गया है कि जो अभिभावक स्कूल से अपने बच्चों को लेने के लिए समय से पहले स्कूल पहुंच जाते है। उन्हें अपने वाहन को स्कूल से एक किलोमीटर दूर पार्क करना होगा। स्कूल का समय जैसे ही समाप्त होगा, उन्हें स्कूल गेट से अपने बच्चों को लेकर तुरंत क्षेत्र से निकलना होगा। मुख्य मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि प्रशासन के इस निर्देश को स्कूलों को अभिभावकों को बैठक के दौरान बताना होगा।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण