Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Shinde Cabinet Expansion: शिंद कैबिनेट का कल होगा विस्तार, 15 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Shinde Cabinet Expansion: शिंद कैबिनेट का कल होगा विस्तार, 15 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Shinde Cabinet Expansion: मुंबई। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार को बेदखल कर सत्ता में स्थापित होने वाले एकनाथ शिंदे का मंत्रीमंडल कल पहली बार आकार लेगा। शुक्रवार को शिंदे कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कई बैठकों में माथापच्ची के बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच मंत्रियों के बंटवारे पर फैसला किया […]

Eknath Shinde
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 14:13:55 IST

Shinde Cabinet Expansion:

मुंबई। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार को बेदखल कर सत्ता में स्थापित होने वाले एकनाथ शिंदे का मंत्रीमंडल कल पहली बार आकार लेगा। शुक्रवार को शिंदे कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। कई बैठकों में माथापच्ची के बाद बीजेपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच मंत्रियों के बंटवारे पर फैसला किया गया है।

15 मंत्री ले सकते है शपथ

बताया जा रहा है कि शिंदे कैबिनेट में कल कुल 15 मंत्री शपथ ले सकते है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के आठ और शिंदे गुट से सात मंत्री होंगे। खबरों की माने तो इस सूची में महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेन्द्र फडणवीस सरकार में मंत्री रहे कई सीनियर बीजेपी विधायकों का पत्ता भी काट दिया गया है।

शिंदे ने 30 जून को ली थी शपथ

शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रूप में शपथ ली थी। उनके साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणीवस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इन दोनों नेताओं के शपथ लेने के लगभग एक महीने बाद अब कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इसे लेकर विपक्षी दल शिंदे सरकार पर निशाने साधे हुए हैं।

जारी हुए 751 सरकारी आदेश

बता दें कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार भले ही एक महीने से नहीं हुआ हो, लेकिन नई सरकार ने इस दौरान करीब 751 से अधिक सरकारी आदेश जारी किए हैं। जिनमें 100 से अधिक आदेश केवल स्वास्थ्य विभाग से ही संबंध रखते हैं। इससे पहले शिवेसना में बगावत होने के बाद ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे।

विपक्ष के निशाने पर शिंदे सरकार

गौरतलब है कि सरकार के गठन के बाद कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर सीएम बीजेपी-शिंदे गुट की सरकार विपक्ष के निशाने पर भी रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कई बार शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार न होने का निशाना साध चुकी है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण