Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रियंका की ड्रेस में जमकर कट, निक जोनस के साथ करवाई फोटो क्लिक, लोग हो गए हैरान

प्रियंका की ड्रेस में जमकर कट, निक जोनस के साथ करवाई फोटो क्लिक, लोग हो गए हैरान

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूजे के संग हमेशा ही कैमरे के सामने ऐसे अंदाज में आते हैं कि तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाती है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों कैमरे के सामने इतने ज्यादा हॉट लुक में नजर […]

priyanka and nick
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 18:11:55 IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूजे के संग हमेशा ही कैमरे के सामने ऐसे अंदाज में आते हैं कि तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाती है। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ये दोनों कैमरे के सामने इतने ज्यादा हॉट लुक में नजर आते हैं कि देखते ही देखते इस कपल की फोटो खूब वायरल हो जाती है। इस फोटो में प्रियंका इतने ज्यादा रिवीलिंग कपड़े पहनकर आईं कि लोगों की आंखें उनसे हटी ही नहीं। इस फोटो में प्रियंका ने ऑरेंज कलर का कपड़ा इस तरह से लपेटा है कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

प्रियंका का हॉट लुक

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ऑरेंज कलर की रिवीलिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने आगे की ओर कपड़े को ब्रा स्टाइल लपेटा है। वहीं नीचे की ओर स्कर्ट लुक में नजर आ रही हैं।

ड्रेस में लगाए इतने कट

इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने इस ड्रेस में इतने ज्यादा कट लगाए हैं कि तस्वीर देख आप भी कहेंगे कि एक्ट्रेस दिन पर दिन हॉट और बोल्ड होती नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने स्कर्ट पर ना केवल पर लंबा सा कट लगाया हुआ है बल्कि ब्रा लाइन के नीचे भी लंबा सा कट लगाया है जो प्रियंका चोपड़ा के लुक को और भी हॉट बनाता है।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैमरे के सामने कोजी होती हुई नजर आ रहे हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी निक के साथ एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज साझा करती रहती हैं।इन तस्वीरों में उनके फैंस कमेंट्स कर एक्ट्रेस की जमकर सराहना करते हैं। हाल ही में प्रियंका और निक बेटी मालती के पेरेंट्स बने हैं। इन दोनों ने ये बेटी सरोगेसी से की है। इन दोनों ने अभी तक अपनी बेटी मालती का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण