Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अनिल कपूर ने बताया काले बालो का ऐसा राज कि बस एक बाल रहेगा सफ़ेद बाकी चमकदार

अनिल कपूर ने बताया काले बालो का ऐसा राज कि बस एक बाल रहेगा सफ़ेद बाकी चमकदार

मुंबई: अनिल कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के ऐसे एक्टर्स में की जाती है, जिनकी फिटनेस से लोग शॉक हो जाते हैं। उनकी फिजीक और बालों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अनिल की सही उम्र क्या है। इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल है कि वो वो 65 साल के हैं। अब […]

anil kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2022 20:19:37 IST

मुंबई: अनिल कपूर की गिनती हिंदी सिनेमा के ऐसे एक्टर्स में की जाती है, जिनकी फिटनेस से लोग शॉक हो जाते हैं। उनकी फिजीक और बालों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अनिल की सही उम्र क्या है। इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल है कि वो वो 65 साल के हैं। अब अमेजन मिनी-टीवी के “कॉमेडी शो केस तो बनता है” में अनिल ने अपने काले बालों को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। यह वीडियो मिनी-टीवी ने साझा किया है।

अनिल के काले बालो का राज

दरअसल, वीडियो में शो की जज कुशा कपिला कठघरे में बैठे अनिल कपूर से पूछती हैं कि योग करने वालों के भी 10-12 बाल सफेद निकल आते हैं, मगर आप कौन-सा योग करते हैं कि एक भी बाल सफेद नहीं है। इस पर अनिल कपूर भी मजाकिया जवाब देते हैं कि उनका एक बाल सफेद है। इस पर रितेश कहते हैं, कहीं उसका नाम इक’बाल’ तो नहीं है ?

शो में ऐसे ही मजेदार इल्जामात और हाजिरजवाबी का सिलसिला चलता रहता है। रितेश जनता के वकील बनकर सेलेब्रिटीज पर इल्जाम लगाते हैं, जबकि वरुण शर्मा सेलेब्स के वकील के रूप में उनका बचाव करते हैं।

अनिल ने शो में अपने भाग लेने पर कहा कि अगर मुझे किसी कोर्टरूम में जाना हो तो वो कॉमेडी का कोर्टरूम होगा। जब मैंने शो के बारे मैंने पहली बार सुना, यही मेरी प्रतिक्रिया थी। अनिल खुद कई कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है। वहीं, रितेश और वरुण शर्मा भी कॉमिक किरदारों के लिए बेहद पॉपुलर हैं।

ऐसे देख सकते हैं शो

केस तो बनता है अमेजन मिनी-टीवी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। हर गुरुवार इसका नया एपिसोड आता है। शो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भाग लेते हैं, जिन पर फनी और दिलचस्प इल्जाम लगाये जाते हैं। अनिल कपूर 5 अगस्त वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। मिनी-टीवी को अमेजन की शॉपिंग ऐप पर एक्सेस किया जा सकता है। यहां मौजूद कंटेंट बिल्कुल मुफ्त है।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण