Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Happy Birthday Kajol: काजोल के ये किस्से सुन हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे आप

Happy Birthday Kajol: काजोल के ये किस्से सुन हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे आप

मुंबई: काजोल अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की चहीती एक्ट्रेस काजोल हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। काजोल को इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं और उनके फैंस की कैटेगरी भी काफी अलग सी है। हमेशा खुश रहने वाली काजोल 5 अगस्त को 48 साल की होने वाली हैं। इस खास […]

kajol
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2022 15:27:31 IST

मुंबई: काजोल अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती हैं। बॉलीवुड की चहीती एक्ट्रेस काजोल हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। काजोल को इंडस्ट्री में कई साल हो चुके हैं और उनके फैंस की कैटेगरी भी काफी अलग सी है। हमेशा खुश रहने वाली काजोल 5 अगस्त को 48 साल की होने वाली हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस पहले से ही उन्हें विश करने में लगे हुए हैं। फैंस उनके लिए तमाम पोस्ट शेयर कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे काजोल से जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग बाते।

कुछ कुछ होता है के सेट पर काजोल हो गई थी बेहोश

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। फिल्म कुछ कुछ होता है में राहुल और अंजली के किस्से आज भी फैंस को याद है। फिल्म से जुड़ी हर चीज दर्शकों के बेहद करीब है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ कुछ होता है के सेट पर जब काजोल साइकिल वाला सीन शूट कर रही थी तो वो गिर गई थी , वे बेहोश हो गए थी जिसके बाद उनकी याददाश्त थोड़ी देर के लिए चली गई थी और पूरी फिल्म टीम डर गई थी। फिर वहां अजय देवगन को बुलाया गया था। थोड़ी देर बाद अजय आते हैं और काजोल अपने पति को पहचान तक नहीं पाती है।

अक्षय कुमार की दीवानी थी काजोल

अक्षय कुमार ने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड हसीनाओं का दिल जीत लिया था। काजोल भी उन लड़कियों में से एक थीं, जो अक्षय कुमार से प्यार करती थीं। काजोल ने जब पहली बार अक्षय कुमार को देखा था तो वो तभी उन्हें अपना दिल लुटा बैठी थीं। इस बात का खुलासा करण जौहर ने टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल द कपिल शर्मा शो पर किया था।

पहली मुलाकात पर करण जौहर का उड़ाया था मजाक

काजोल के शाहरुख खान, करण जौहर, फराह खान और सलमान खान समेत फिल्म इंडस्ट्री में कई पक्के दोस्त हैं। काजोल और करण जौहर की पहली मुलाकात का किस्सा भी बेहद यादगार हैं। काजोल और करण जौहर एक दूसरे से पहली बार एक डिस्कोथेक में मिले थे। दरअसल, इस पार्टी में जहां लोग कैजुएल ड्रेसेस में सजधज कर पहुंचे हुए थे तो वहीं, करण जौहर इस पार्टी में तीन-पीस का सूट पहनकर पहुंचे थे। ऐसे में जैसे ही काजोल ने करण जौहर को देखा तो वो उन्हें हाय-हैलो कहने के बजाए उनके मुंह पर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगी थी।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण