Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम कपूर की हालत नाजुक, वायरल हुई तस्वीर

प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम कपूर की हालत नाजुक, वायरल हुई तस्वीर

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम मां बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। वहीं उनके परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर काफी तैयारियां भी चल रही हैं। आए दिन सोनम बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखती हैं। […]

sonam kapoor pregnant
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2022 17:10:46 IST

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम मां बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। वहीं उनके परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर काफी तैयारियां भी चल रही हैं। आए दिन सोनम बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखती हैं। वहीं हाल ही में लंदन में सोनम ने एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी भी रखी थी। बेबी शावर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। इसी बीच अब सोनम की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। डिलीवरी से पहले सोनम ठीक फील नहीं कर रही हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा कर दी है।

डिलीवरी से पहले शेयर किया पोस्ट

सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सोनम नहीं बल्कि उनके सूजे हुए पैर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनम बेड पर लेटी हैं और उनके पैरों में काफी स्वेलिंग दिख रही है। उन्होंने इस दौरान पजामा पहना हुआ है। सोनम के पैरों में काफी सूजन दिख रही है। इस तस्वीर के साथ वो कैप्शन में लिखती हैं, ‘कई बार प्रेग्नेंसी खूबसूरत नहीं होती है।‘ इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सोनम की हालत का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

इस दिन हो सकती है डिलीवरी

मीडिया रिपोट्र्रस की मानें तो इस महीने यानी अगस्त में सोनम कपूर के घर में नन्हा मेहमान के कदम पड़ सकते हैं। सोनम के बच्चे के वेलकम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। वहीं सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को आने वाले मेहमान के बारे में जानकारी दी थी।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण