Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • प्रियंका ने सिल्वर पर बनाया अपना कब्ज़ा, लेकिन एथलीट नहीं बल्कि जिमनास्ट बनना चाहती थीं खिलाड़ी

प्रियंका ने सिल्वर पर बनाया अपना कब्ज़ा, लेकिन एथलीट नहीं बल्कि जिमनास्ट बनना चाहती थीं खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिला 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस खिलाड़ी ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाया है। प्रियंका ने 43:38.82 में रेस पूरी की। आपको बता दें प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के […]

priyanka won cwg
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2022 17:15:08 IST

नई दिल्ली: भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिला 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस खिलाड़ी ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाया है। प्रियंका ने 43:38.82 में रेस पूरी की। आपको बता दें प्रियंका गोस्वामी ने इस जीत के साथ ही इतिहास रचा है, वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिसने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल अपने नाम किया है।

टोक्यो ओलिंपिक में 17वें स्थान में रही थी प्रियंका

प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वो 17वें स्थान पर रही थी। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है।

जिमनास्ट बनना चाहती थी खिलाड़ी

बता दें प्रियंका गोस्वामी पहले जिमनास्ट बनना चाहती थीं। लेकिन फिर वो एथलेटिक्स में मिलने वाले इनामों की ओर आकर्षित हो गई और उन्होंने इस खेल के लिए जमकर मेहनत की। साल 2021, फरवरी में प्रियंका ने 20 किलोमीटर रेस रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ खेल कर जीत अपने नाम की थी।

प्रियंका गोस्वामी ने 1:28.45 की रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई भी किया था। मुजफ्फरनगर की इस एथलीट ने पहली बार किसी बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मेडल जीता है।

भारत के पदक विजेता लिस्ट

स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया

रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक और प्रियंका

कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण