Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • कुश्ती में भारत के नाम गोल्ड ही गोल्ड, विनेश फोगाट ने जीता पांचवा स्वर्ण

कुश्ती में भारत के नाम गोल्ड ही गोल्ड, विनेश फोगाट ने जीता पांचवा स्वर्ण

नई दिल्ली: अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक भारत के नाम कर लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हरा कर जीत हासिल की है। विनेश ने यह मैच 4-0 से जीता। उन्होंने 2014 ग्लास्गो […]

vinesh won gold
inkhbar News
  • Last Updated: August 6, 2022 22:42:35 IST

नई दिल्ली: अनुभवी पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की हैट्रिक लगा ली है। विनेश ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक भारत के नाम कर लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हरा कर जीत हासिल की है। विनेश ने यह मैच 4-0 से जीता। उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में गोल्ड जीता था।

पूजा गहलोत ने भी जीता पदक

पूजा गहलोत ने भारत को कुश्ती में सातवां पदक देश के नाम कर लिया है । उन्होंने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में कांस्य जीता है। पूजा ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हरा कर जीत हासिल की। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला मेडल है। उन्होंने 2019 में अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

बजरंग पूनिया

देश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने ही चिर-परिचित अंदाज में कनाडा के रेसलर एल. मैकलीन को 9-2 से पटकनी दी और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। पूनिया 65 किलोग्राम भारवर्ग में फाइट लड़ रहे थे। उन्होंने विपक्षी पहलवान को संभलने तक का मौका नहीं दिया। बता दें की बजरंग का ये तीसरा पदक है उन्होंने 2014 में सिल्वर और 2018 में गोल्ड मेडल जीता था।

साक्षी मलिक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कमाल कर दिया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचते हुए कनाडा की रेसलर गोडिनेज गोंजालेज को 62kg भारवर्ग में हराकर पहली बार अपने नाम गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि साक्षी मलिक इससे पहले साल कॉमनवेल्थ गेम्स के साल 2014 आयोजन में सिल्वर मेडल और 2018 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

दीपक पूनिया

बर्मिंघम में आयोजित हो रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सेमीफाइनल में 86kg भारवर्ग में कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को पटकनी दी और 3-1 से इस मुकाबले को अपने नाम किया। वहीं फाइनल मे दीपक ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद इनाम को 3-0 से हरा कर देश के नाम स्वर्ण पदक लाया। उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को गेम में एक बार भी संभलने का मौका नहीं दिया।

रवि दहिया

रवि दहिया ने कुश्ती में चौथा मेडल अपने नाम कर लिया है। कॉमन वेल्थ में भारत ने अब तक 32 पदक जीत लिए हैं। भारतीय पहलवान रवि दहिया ने मेंस फ्री स्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के पहलवान को 10-0 से हराकर गोल्ड मेडल देश के नाम किया है।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण