Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रक्षाबंधन: अपनी बहनों के साथ लखनऊ गए अक्षय, बाजार में की खूब शॉपिंग

रक्षाबंधन: अपनी बहनों के साथ लखनऊ गए अक्षय, बाजार में की खूब शॉपिंग

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षाबंधन को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही यूजर्स इसके बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय फिल्म के जोरदार प्रमोशन में लगे हुए हैं। अभिनेता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें, अक्षय […]

raksha bandhan shopping
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2022 16:48:10 IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षाबंधन को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही यूजर्स इसके बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय फिल्म के जोरदार प्रमोशन में लगे हुए हैं। अभिनेता का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें, अक्षय फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ में पहुंचे थे।

लखनऊ से अक्षय गए शॉपिंग करने

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म रक्षा बंधन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी के चलते वह लखनऊ में एक इवेंट में पहुंचे थे। इसके बाद वह अपनी रील बहनों के साथ मार्केट गए और वहां शॉपिंग की। उनकी बहनों ने अक्षय के लिए भी एक कुर्ता पसंद किया। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है। तभी तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है।

बॉयकॉट रक्षाबंधन क्यों ?

दरअसल, लोगों का आरोप है कि अक्षय ने कुछ समय पहले धर्म का मजाक उड़ाया था। अक्षय ने कहा था कि महाशिवरात्रि पर दूध बर्बाद करने के बजाय किसी गरीब को देना। तो लोग इस बात पर उन्हें और उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं लोग फिल्म की राइटर कनिका ढिल्लों के पुराने ट्वीट्स को साझा कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी

खबरों के अनुसार, इस फिल्म की कहानी भाई बहन के बंधन पर आधारित होगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म रक्षा बंधन में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। भूमि इस फिल्म में अक्षय की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में देखा गया था। फिल्म रक्षाबंधन को अभिनेता ने अपनी बहन अलका भाटिया को ट्रीब्यूट किया हैं। अक्षय कुमार की यह फिल्म दहेज पर आधारित सोशल कॉमेडी ड्रामा है।

 

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल