Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हरि भजन में मग्न हुई फरमानी, हर हर शंभू के बाद गाया कृष्ण भजन

हरि भजन में मग्न हुई फरमानी, हर हर शंभू के बाद गाया कृष्ण भजन

मुंबई: फरमानी नाज के भजन ‘हरे हरे कृष्णा’ को अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फरमानी का ‘हरे हरे कृष्णा’ गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि फरमानी नाज इसमें देशभक्ति के रंग में रंगीं दिख रही हैं। इसमें फरमानी ने तिरंगा […]

Farmani Naaz
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2022 18:08:29 IST

मुंबई: फरमानी नाज के भजन ‘हरे हरे कृष्णा’ को अब तक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। फरमानी का ‘हरे हरे कृष्णा’ गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि फरमानी नाज इसमें देशभक्ति के रंग में रंगीं दिख रही हैं। इसमें फरमानी ने तिरंगा दुपट्टा, पगड़ी, तिरंगा बैंड्स पहने हैं।

हर हर शंभू के बाद गाया कृष्ण भजन

‘हर हर शंभू’ गाकर सिंगर फरमानी नाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में रही थी। तभी तो हर जगह बस फरमानी नाज के गाने की ही बात हो रही है। ‘हर हर शंभू’ की अपार सफलता के बाद फरमानी नाज ने एक नजम और कृष्ण भजन रिलीज किया है। ‘हर हर शंभू’ की तरह फरमानी का गाया ‘हरे हरे कृष्णा’ भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कृष्ण भजन में मग्न फरमानी

फरमानी का ‘हरे हरे कृष्णा’ गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरमानी का ये वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कृष्ण भजन को जबरदस्त सफलता मिली है। भजन को 3 दिन में यूट्यूब पर 2.7 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। व्यूज यहीं खत्म नहीं हुए इनकी गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले आए उनके सॉन्ग ‘हर हर शंभू’ को 9.5 मिलियन व्यूज मिले थे।

हर घर तिरंगा भी गाया

15 अगस्त नजदीक है और देश में ‘हर घर तिरंगा’ की लहर भी जारी है।’हर घर तिरंगा’ मुहिम से फरमानी नाज भी जुड़ गई हैं। गीत ‘हर घर तिरंगा’ में फरमानी नाज हिंदू-मुसलमान को मैसेज देते हुए कहती हैं – “नफरत को हम दूर करेंगे, प्यार दिलों में इतना भरेंगे। पैगाम हम लाएंगे, हम सबको सुनाएंगे, घर घर लहराएंगे, तिरंगा प्यारा, ये देश हमारा है जान से प्यारा।” इस देश भक्ति गीत के जरिए फरमानी ने देश को स्वच्छ, नशामुक्त बनाने की मांग की है। सभी देशवासियों से इस संकल्प को उठाने को संदेश दिया है

म्यूजिक वीडियो में फरमानी नाज अपनी पूरी टीम के साथ दिख रही हैं। सभी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। फरमानी तिरंगा पगड़ी, दुपट्टा, बैंड पहने नजर आ रही हैं। उनकी टीम के बाकी साथी तिरंगा फहराते हुए दिखे।

 

राजस्थान: खाटू श्याम मेले में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल