Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बिहार: दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव, पैर छूकर सीएम नीतीश का लिया आशीर्वाद

बिहार: दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने तेजस्वी यादव, पैर छूकर सीएम नीतीश का लिया आशीर्वाद

बिहार: पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी पटना स्थित राजभवन में आयोजित हुए जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। तेजस्वी ने शपथ लेने के […]

Tejashwi Yadav
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 14:32:08 IST

बिहार:

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आज दूसरी बार बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राजधानी पटना स्थित राजभवन में आयोजित हुए जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। तेजस्वी ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया है। बता दें कि इससे पहले 2015 की महागठबंधन की सरकार में भी तेजस्वी उपमुख्यमंत्री का पद पर थे।

8वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर नीतीश कुमार आज 8वीं बार विराजमान हो गए। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिहार ने देश को संदेश दिया है

नई सरकार के गठन पर आरजेडी नेता मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का शपथग्रहण समारोह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ये तय कर लिया है कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत कर देगी। बिहार देश को एक संदेश दिया है।

बीजेपी ने जेडीयू पर साधा निशाना

जेडीयू से गठबंधन टूटने पर पार्टी आलाकमान से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक सभी सदमे में हैं। नीतीश कुमार के पाला बदलने पर बिहार बीजेपी के नेता बुरी तरह भड़के हुए है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार एकबार फिर भ्रष्टाचार की गोद में चले गए हैं।

रविशंकर ने नीतीश से पूछा सवाल

पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार फिर से भ्रष्टाचार के गोद में चले गए हैं। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। जिसपर तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जवाब मिल गया?

कभी लगा ही नहीं छोड़ कर चले जाएंगे

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश जी साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। हुसैन ने आगे दावा करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना