Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बिहार: सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार बोले- बीजेपी के साथ जाने से हुआ नुकसान

बिहार: सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार बोले- बीजेपी के साथ जाने से हुआ नुकसान

बिहार: पटना। बिहार की सत्ता में आज एक बार फिर से नीतीश कुमार की वापस विराजमान हो गए। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप […]

CM Nitish Kumar
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 14:43:31 IST

बिहार:

पटना। बिहार की सत्ता में आज एक बार फिर से नीतीश कुमार की वापस विराजमान हो गए। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन में 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने से जेडीयू का नुकसान हुआ है। एनडीए गठबंधन में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?

आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राजभवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दबाव दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए है।

बिहार ने देश को संदेश दिया है

नई सरकार के गठन पर आरजेडी नेता मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का शपथग्रहण समारोह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ये तय कर लिया है कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत कर देगी। बिहार देश को एक संदेश दिया है।

बीजेपी ने जेडीयू पर साधा निशाना

जेडीयू से गठबंधन टूटने पर पार्टी आलाकमान से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक सभी सदमे में हैं। नीतीश कुमार के पाला बदलने पर बिहार बीजेपी के नेता बुरी तरह भड़के हुए है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार एकबार फिर भ्रष्टाचार की गोद में चले गए हैं।

रविशंकर ने नीतीश से पूछा सवाल

पटना साहिब से लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार फिर से भ्रष्टाचार के गोद में चले गए हैं। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। जिसपर तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जवाब मिल गया?

कभी लगा ही नहीं छोड़ कर चले जाएंगे

नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश जी साथी अच्छे नहीं हैं। ‘अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का’ ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। हुसैन ने आगे दावा करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना