Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले नीतीश कुमार?

2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले नीतीश कुमार?

बिहार: पटना। नीतीश कुमार ने आज 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही करीब पांच साल बाद फिर से जेडीयू,आरजेडी और कांग्रेस की सरकार की बिहार में वापसी हो गई है। शपथ के बाद मीडिया से की […]

Bihar Politics
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2022 15:08:38 IST

बिहार:

पटना। नीतीश कुमार ने आज 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही करीब पांच साल बाद फिर से जेडीयू,आरजेडी और कांग्रेस की सरकार की बिहार में वापसी हो गई है।

शपथ के बाद मीडिया से की बात

आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की। जिसमें सीएम नीतीश ने उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसे लेकर आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। दरअसल, बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर सियासी गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे है कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते है।

पीएम पद की दावेदारी पर ये कहा

2024 में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वो किसी भी पद के लिए कोई दावेदारी नहीं है। लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं?

 बीजेपी के साथ जाने से हुआ नुकसान

शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ जाने से जेडीयू का नुकसान हुआ है। एनडीए गठबंधन में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ है। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री(2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दबाव दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए है।

बिहार ने देश को संदेश दिया है

नई सरकार के गठन पर आरजेडी नेता मनोज झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का शपथग्रहण समारोह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे दौर में जब मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने ये तय कर लिया है कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत कर देगी। बिहार देश को एक संदेश दिया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना