Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अक्षय और आमिर की फिल्म को सपोर्ट करना पड़ा महंगा, स्वरा भास्कर हुई ट्रोल

अक्षय और आमिर की फिल्म को सपोर्ट करना पड़ा महंगा, स्वरा भास्कर हुई ट्रोल

मुंबई: बीते लंबे वक्त से आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का प्रमोशन कर रहे थे और ऐसे में अब दोनों का इंतजार खत्म हो गया है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन रिलीज हो गई है और जल्दी ही […]

swara bhaskar
inkhbar News
  • Last Updated: August 11, 2022 12:05:01 IST

मुंबई: बीते लंबे वक्त से आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का प्रमोशन कर रहे थे और ऐसे में अब दोनों का इंतजार खत्म हो गया है। लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन रिलीज हो गई है और जल्दी ही सभी को पता लग जाएगा कि कौन-सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित रही। एक ओर जहां लाल सिंह चड्ढा तो दूसरी ओर रक्षा बंधन को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच हाल ही में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने दोनों फिल्मों को लेकर ट्वीट किया,जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्वरा ने किया ट्वीट

स्वरा भास्कर ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। स्वरा ने अपने ट्वीट में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन का जिक्र किया और लिखा, ‘फिल्म का मजा तो बड़े पर्दे पर होता है। अफवाह छोड़ें, सपरिवार फिल्म बड़े पर्दे पर देखें। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन, 11 अगस्त को सिनेामघरों में। इन्हें थिएटर्स में जरूर देखें, ऑल द बेस्ट आनंद एल राय और आमिर खान।’ अपने ट्वीट में स्वरा ने लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का पोस्टर भी अटैच किया है।

क्यों हुई ट्रोल

इस ट्वीट को लेकर स्वरा भास्कर खूब ट्रोल हो रही हैं। दरअसल स्वरा भास्कर का ये पोस्ट न्यूट्रल है और उन्होंने अपने ट्वीट में आज रिलीज हुईं दोनों ही बड़ी फिल्मों का जिक्र किया है और देखने के लिए कहा है। ऐसे में एक ओर जहां रक्षा बंधन के लिए आमिर खान के फैंस और लाल सिंह चड्ढा के लिए अक्षय कुमार के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कुछ घटिया कमेंट्स भी किए हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलीवुड को प्रमोट करने के लिए भी उन्हें ट्रोल भी किया।

कौन-सी फिल्म मारेगी बाजी?

लाल सिंह चड्ढा के जरिये आमिर खान चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म से फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही करीब 11 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाल सिंह चड्ढा पहले दिन लगभग 12 से 14 करोड़ रुपये तक कमा सकती है।

रक्षा बंधन का क्या हाल

लाल सिंह चड्ढा के मुकाबले रक्षा बंधन की एडवांस बुकिंग काफी कम रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा बंधन ने अब तक लगभग 4 करोड़ तक की एडवांस बुकिंग की है। इस हिसाब से देखा जाये, तो रक्षा बंधन ओपनिंग डे पर 8 से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। यानी अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से लाल सिंह चड्ढा आगे है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना