Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Har Ghar Tiranga: जेपी नड्डा बोले- ‘भारत में एक विधान, एक निशान और एक संविधान चलेगा’

Har Ghar Tiranga: जेपी नड्डा बोले- ‘भारत में एक विधान, एक निशान और एक संविधान चलेगा’

Har Ghar Tiranga: नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर्व पर आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी है और जब हम तिरंगा की बात करते हैं तो हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नहीं भूल सकते। नड्डा ने […]

JP Nadda
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 12:38:45 IST

Har Ghar Tiranga:

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर्व पर आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी है और जब हम तिरंगा की बात करते हैं तो हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नहीं भूल सकते। नड्डा ने कहा कि अब भारत में एक विधान, एक निशान, एक संविधान चलेगा।

देश को सर्वोच्च स्थल तक पहुंचाना है

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हमने अपना समर्पण दिया, लाखों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता इस हर घऱ तिरंगा यात्रा को सफल बना रहे हैं। आने वाले 25 साल में हमें भारत को सर्वोच्च स्थल तक पहुंचाना है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिस आक्रामकता के साथ मंगल पांडे ने देश के लिए बलिदान दिया था, उसी जोश और उमंग के साथ हमे इस तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।

देश की आन,बान और शान है तिरंगा

बीजेपी अध्यक्ष ने देश के नागरिकों से तिरंगे की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का आह्वान करते हुए कहा कि ये सिर्फ झंडा नहीं बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ये समर्पण का और राष्ट्र के निर्माण का चिन्ह है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना