Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • JK Rowling: रुश्दी पर हमले के बाद अब ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका को मिली धमकी, कहा- अगला नंबर तुम्हारा

JK Rowling: रुश्दी पर हमले के बाद अब ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका को मिली धमकी, कहा- अगला नंबर तुम्हारा

JK Rowling: नई दिल्ली। भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए जानवेला हमले के दुनियाभर के कई नेताओं और लेखकों ने निंदा की है। हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने भी रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की थी। उन्होंने सलमान रुश्दी के समर्थन में ट्वीट भी किया […]

JK Rowling
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 13:37:35 IST

JK Rowling:

नई दिल्ली। भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए जानवेला हमले के दुनियाभर के कई नेताओं और लेखकों ने निंदा की है। हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने भी रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की थी। उन्होंने सलमान रुश्दी के समर्थन में ट्वीट भी किया था। जिसके बाद से अब राउलिंग को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

राउलिंग को भी धमकी

बता दें कि लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद जेके राउलिंग ने इसकी निंदा की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि इस तरह की घटना से बहुत दुखी हूं। वो जल्दी ठीक हो जाएं। जेके राउलिंग के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा कि चिंता मत करो, अगला नंबर तुम्हारा है। जेके राउलिंग ने इस धमकी भरे ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है।

ट्विटर पर उठाए सवाल

लेखिका जेके राउलिंग ने सोशल मीडिया पर धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ ही कई स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर सवाल उठाए हैं। राउलिंग ने लिखा है कि ट्विटर ये आपकी गाइडलाइन्स हैं, है ना? हिंसा। आप किसी व्यक्ति या लोगों के समूह के खिलाफ हिंसा की धमकी नहीं दे सकते। हम हिंसा के ग्लोरिफिकेशन पर भी रोक लगाते हैं।

रुश्दी का इलाज जारी

गौरतलब है कि सलमान रुश्दी का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब रुश्दी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना