Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • हर घर तिरंगा से प्रभावित हुआ गुजरात का दूकानदार, जवानों को दिया ये ऑफर

हर घर तिरंगा से प्रभावित हुआ गुजरात का दूकानदार, जवानों को दिया ये ऑफर

नई दिल्ली: भारत इस वक्त आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022) के जश्न मना रहा है। देश को आजाद (Independence) हुए 15 अगस्त 1947 को 75 साल पूरे हो जाएंगे। भारत (India) में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान चल रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। […]

happy independece day
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 16:37:41 IST

नई दिल्ली: भारत इस वक्त आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022) के जश्न मना रहा है। देश को आजाद (Independence) हुए 15 अगस्त 1947 को 75 साल पूरे हो जाएंगे। भारत (India) में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान चल रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। इस बीच, गुजरात (Gujarat) के एक दुकानदार ने भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों के लिए एक ऑफर रखा है, जिसके बारे में जानकर आप भावुक हो जाएंगे। दुकानदार ने ऐलान किया है कि उसकी दुकान पर भारतीय सेना के जवानों को 50 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा।

अभियान से दूकानदार हुआ प्रेरित

बता दें कि भारतीय सेना के जवानों को स्पेशल ऑफर देने वाली ये दुकान सूरत में है। दुकानदार का कहना है कि पीएम मोदी की ‘हर घर तिरंगा’ पहल को देखते हुए हमने अपनी दुकान को झंडों से भरा हुआ है ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के त्योहार को रंगों से भरा जा सके।

जवानों को मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट

उन्होंने कहा कि साथ ही अगर कोई जवान इस दुकान पर आता है तो हम उसे मिठाई पर 50 फीसदी की छूट देंगे। यह ऑफर थल सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों के लिए हैं। हमारे सभी वीर सैनिकों के लिए यह योजना लागू की गई है, भले ही वे रिटायर क्यों न हो गए हो।

75वां स्वतंत्रता दिवस

बता दें कि भारत में 15 अगस्त, 2022 को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। यह देश की आजादी की 75वीं एनिवर्सरी है। पीएम मोदी ने सभी से अपने घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने को कहा है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अपनी प्रोफाइल पर भी तिरंगा लगाया है।

गौरतलब है कि गुजरात के दुकानदार की इस पहल की लोग खूब सरहाना कर रहे हैं। भारतीय सेना के प्रति उसके मन के सम्मान की लोग तारीफ़ कर रहे हैं।

 

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना