Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से भरे ये गाने जरूर सुनें, आँखे हो जाएगी नम

75वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से भरे ये गाने जरूर सुनें, आँखे हो जाएगी नम

मुंबई: भारत इस साल अपनी आजादी के 75 वर्षों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा मुहिम को भी शुरू किया गया है। इस खास अभियान के तहत तत्कालीन पीएम नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराने की […]

independence day
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 18:51:30 IST

मुंबई: भारत इस साल अपनी आजादी के 75 वर्षों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा मुहिम को भी शुरू किया गया है। इस खास अभियान के तहत तत्कालीन पीएम नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को अपने घर पर तिरंगा फहराने की आग्रह किया है।

इसके लिए उन्होंने फ्लैग कोड में भी परिवर्तन किए हैं।इस शुभ अवसर पर हम आपके लिए देशभक्ति से भरे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सुनकर आप देशभक्ति की भावना से अभिभूत हो जाएगे और आजादी के जश्न को अच्छे से मनाएंगे।

ऐ मेरे वतन के लोगों

इस लिस्ट में सबसे ऊपर स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाया ऐ मेरे वतन के लोगों आता है। जो आज भी हर हिंदुस्तानी की आंखे नम कर देता है। इन गाने के द्वारा भारत के उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी थी, जिन्होंने अपने देश सेवा में अपने प्राणों का बलिदान किया था।

मेरे देश की धरती सोना उगले

साल 1967 में रिलीज हुई उपकार फिल्म का गाना मेरे देश की धरती आज भी लोगों की जुबान चढ़ा रहता है। दशकों पुराने इस क्लासिक सॉन्ग का कोई तोड़ नहीं मिला है, यहीं वजह है ये गाना आज भी लोगों के दिलों में जगह बना रखी है।

मेरा रंग दे बंसती चोला

शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म का ये गाना मेरा रंग दे बंसती चोला लोगों को आज भी याद है। ये गाना भगत सिंह के देश प्रेम साहस, त्याग और जज्बे को दिखाता है।

मां तुझे सलाम

देशभक्ति के गानों की बात और उसमें सनी देओल की फिल्म मां तुझे सलाम की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। साल 2002 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म का गाना मां तुझे सलाम सुनकर आज भी लोगों की आँखे नम हो जाती है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना