Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें शाहरुख़ , मन्नत पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें शाहरुख़ , मन्नत पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुंबई: स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 1 दिन पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आवास मन्नत पर फहराया। ऐसा कर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया हैl मन्नत पर लहराया तिरंगा तस्वीरों में शाहरुख खान, गौरी, अबराम और आर्यन नजर आ रहे हैंl वहीं पीछे […]

har ghar tiringa
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2022 22:09:31 IST

मुंबई: स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ से 1 दिन पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार संग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने आवास मन्नत पर फहराया। ऐसा कर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में भी भाग लिया हैl

मन्नत पर लहराया तिरंगा

तस्वीरों में शाहरुख खान, गौरी, अबराम और आर्यन नजर आ रहे हैंl वहीं पीछे भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा दिख रहा हैl सभी इस अवसर पर सफेद रंग का कपड़ा पहने दिखे। शाहरुख खान, आर्यन और अबराम ने सफ़ेद टी शर्ट पहन रखी थी। शाहरुख खान ब्लैक पैंट पहने नजर आए। इसके अलावा उनके दोनों बेटों ने ब्लू जींस पहन रखी थी। वहीं गौरी खान ऑफ व्हाइट कलर का जैकेट और ब्लैक पैंट पहने नजर आई।

गौरी खान ने शेयर की फोटोज

गौरी खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंl’ शाहरुख खान को तिरंगे के साथ देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी हैl एक फैन ने लिखा है, ‘ढेरों प्यारl’ वहीं अन्य ने लिखा है, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंl’ गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने के मकसद से आयोजित किया गया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अभिनेता की आने वाली फिल्में ‘पठान’ और ‘डंकी’ की जानकारी तो फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म का नाम भी ऐलान कर दिया है, जिसे डायरेक्ट एटली कुमार कर रहे हैं। फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना