Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • टाइगर ने स्टंट कर फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वायरल हुआ वीडियो

टाइगर ने स्टंट कर फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई: टाइगर श्रॉफ हर मौके पर खास पोस्ट साझा करते हैं। एक्टर ने हाल ही में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बधाई दी। वीडियो में एक्टर स्टंट करते हुए तिरंगे को स्पेशल अंदाज में सलाम करते हुए दिखा रहे हैं। वीडियो शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में […]

independence day
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2022 18:42:42 IST

मुंबई: टाइगर श्रॉफ हर मौके पर खास पोस्ट साझा करते हैं। एक्टर ने हाल ही में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बधाई दी। वीडियो में एक्टर स्टंट करते हुए तिरंगे को स्पेशल अंदाज में सलाम करते हुए दिखा रहे हैं। वीडियो शेयर कर टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ‘जय हिंद, वन्दे मातरम्।’ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘गणपत’ है। इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी।

अजय देवगन ने भी दी बधाई

अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 75वें स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अजय अपनी फिल्म भोला के सेट पर कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ आजादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं। बॉडीगार्ड, कैमरा मैन से लेकर क्रू मेंबर्स तक ने अपनी शर्ट पर इंडियन फ्लैग का ब्रोच अपनी शर्ट पर लगाया है। अजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आजादी के 75 साल; हम सभी के लिए यह एक खुशी और प्राउड का उत्सव है। हम हर आने वाले साल और मजबूत होते रहेंगे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट

ट्विटर पर अमिताभ ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ट्वेंटी-ट्वेंटी टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में राष्ट्र गान गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अमिताभ ने 75th Independence Day और Amrit Mahotsav हैशटैग लिखा हैं।

बता दें, स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर तमाम सेलेब्रिटीज बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इससे पहले हर घर तिरंगा कैम्पेन के दौरान सभी सेलेब्स ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया था। आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, राजकुमार राव समेत कई सेलेब्रिटीज के घरों की तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की गयीं। कुछ सेलेब्स ने इस मौके पर पुरानी यादों को ताजा किया है, जिनकी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किये हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना