Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • फेक न्यूज को लेकर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, एक पाकिस्तानी समेत 8 यूट्यूब चैनलों को किया गया ब्लॉक

फेक न्यूज को लेकर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, एक पाकिस्तानी समेत 8 यूट्यूब चैनलों को किया गया ब्लॉक

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए दुष्प्रचार फैलाने के लिए कई भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों ब्लॉक किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 यूट्यूब […]

Youtube
inkhbar News
  • Last Updated: August 18, 2022 13:21:44 IST

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन:

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज बड़ा एक्शन लेते हुए दुष्प्रचार फैलाने के लिए कई भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों ब्लॉक किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ कार्रवाई की है।

एक पाकिस्तानी, 7 भारतीय चैनल

जानकारी के मुताबिक ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल में 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल है। इन्हें आईटी नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। ब्लॉक यूट्युब चैनलों को 114 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया और इन चैनल्स के साप कुल 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर हैं।

ब्लॉक करने का कारण बताया

बता दें कि इन चैनल को ब्लॉक करने का कारण बताया गया कि ये भारत में दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले कंटेंट अपने दर्शकों को परोस रहे थे। इसके साथ ही इन चैनलों में चलाई जा रही खबरें असत्यापित थी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने इस तरह की कार्रवाई की थी। 25 अप्रैल 2022 को मोदी सरकार ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था। उन चैनल्स में 10 भारतीय जबकि 6 पाकिस्तान बेस्ड चैनल शामिल थे। इन चैनल को भी आईटी रूल्स 2021 के तहत ब्लॉक किया गया था।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना