Inkhabar

श्रीकृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन है कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज

नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। सफेद मक्खन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। सफेद मक्खन का उपयोग करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो गया है. जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल […]

Shri Krishna ji's favorite white butter is a panacea for many diseases.
inkhbar News
  • Last Updated: August 18, 2022 22:03:20 IST

नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जी का पसंदीदा सफेद मक्खन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। सफेद मक्खन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है। सफेद मक्खन का उपयोग करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो गया है. जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को मक्खन का भोग लगाया जाता है। क्योंकि बाल गोपाल को मक्खन बेहद ही पसंद है। श्रीकृष्ण जी के पसंदीदा सफेद मक्खन का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सफेद मक्खन कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से परिपूर्ण होता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। सफेद मक्खन का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं…

शरीर को तुरंत मिलती है एनर्जी

सफेद मक्खन का सेवन करने से शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है। क्योंकि सफेद मक्खन में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे खाने से शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सफेद मक्खन का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। सफेद मक्खन में कैल्शियम की मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द में भी आराम देता है।

थायराइड में लाभदायक

थायराइड के मरीजों को सफेद मक्खन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सफेद मक्खन में आयोडीन की मात्रा मौजूद होती है जो थायराइड ग्रंथियों को शक्तिशाली बनाती है। इसका सेवन करने से थायराइड की वजह से होने वाली गले में सूजन से राहत मिलती है।

(डिस्क्लेमर- आर्टिकल में दिए गए सुझाए और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। इनखबर इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।)

जम्मू-कश्मीर: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला- अब बाहर के लोग भी डाल पाएंगे वोट, जुड़ेंगे 25 लाख नए मतदाता