Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Union Home Secretary: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को मोदी सरकार ने दिया एक साल का सेवा विस्तार

Union Home Secretary: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को मोदी सरकार ने दिया एक साल का सेवा विस्तार

Union Home Secretary: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। भल्ला को 22 अगस्त 2023 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में ये जानकारी दी गई है। एक साल का सेवा विस्तार मंत्रालय के आदेश […]

Union Home Secretary Ajay Bhalla
inkhbar News
  • Last Updated: August 19, 2022 20:30:43 IST

Union Home Secretary:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। भल्ला को 22 अगस्त 2023 तक के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में ये जानकारी दी गई है।

एक साल का सेवा विस्तार

मंत्रालय के आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय भल्ला को गृह सचिव के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय में 22 अगस्त,2022 के आगे 22 अगस्त 2023 तक एक साल की अवधि के लिए सेवा विस्तार की मंजूरी दी है।

1984 के आईएएस अधिकारी है

बता दें कि अजय भल्ला भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें साल 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना