Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi: दिल्ली के 12 IAS अधिकारियों का तबादला, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिया आदेश

Delhi: दिल्ली के 12 IAS अधिकारियों का तबादला, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिया आदेश

Delhi: नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 12 आइएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का निर्देश दिया है। सभी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया गया है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक उपराज्यपाल ने शुक्रवार शाम को 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। बता दें कि ये आदेश […]

Lt Governor Vinay Kumar Saxena
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2022 09:54:47 IST

Delhi:

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 12 आइएएस अधिकारियों के ट्रांसफर का निर्देश दिया है। सभी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया गया है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक उपराज्यपाल ने शुक्रवार शाम को 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

बता दें कि ये आदेश तब आया है, जब सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है।

इनका हुआ ट्रांसफर-

 जितेंद्र नरायन
 अनिल कुमार सिंह
 विवेक पांडेय
 शूरबीर सिंह
 गरिमा गुप्ता
 आशीष माधराव
 उदित प्रकाश राय
 विजेंद्र सिंह
 कृष्ण कुमार
 कल्याण सहाय
 सोनल स्वरूप
 हेमंत कुमार

आबकारी नीति को लेकर आमने-सामने

गौरतलब है कि नई आबकारी नीति को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल आमने सामने हैं। कुछ दिनों पहले ही नई आबकारी नीति में अनियमितताओं को लेकर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सहित देशभर में कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना