Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • मेंटल हेल्थ पर बनी ये फिल्में, आप भी जरूर देखें, ये है लिस्ट

मेंटल हेल्थ पर बनी ये फिल्में, आप भी जरूर देखें, ये है लिस्ट

मुंबई: 21वीं सदी में जीने के बावजूद आज भी हम लोग मेंटल हेल्थ से संबंधित मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। आज भी हमारे समाज में एंग्जाइटी, डिप्रेशन, बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर चर्चा का विषय ही नहीं है। आधी जनता को तो बीमारियों का नाम ही नहीं पता होगा। कड़वा है लेकिन ये सच है, ऐसे […]

film about mental health
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2022 21:52:47 IST

मुंबई: 21वीं सदी में जीने के बावजूद आज भी हम लोग मेंटल हेल्थ से संबंधित मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। आज भी हमारे समाज में एंग्जाइटी, डिप्रेशन, बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर चर्चा का विषय ही नहीं है। आधी जनता को तो बीमारियों का नाम ही नहीं पता होगा। कड़वा है लेकिन ये सच है, ऐसे में जब कोई इस विषय पर बात करता है तो उसे अजीबो-गरीब राय मिलने लगती है। यहां तक की थेरेपिस्ट का नाम लेते ही लोग हैरान हो जाते हैं। लोगों का सीधा जवाब होता है, मेंटल है क्या? भारत में सिनेमा का प्रभाव अधिक है। अक्सर जो चीजें हम खुद से देखकर नजरअंदाज कर देते हैं, फिल्में हमें यह बताती है कि यह मुद्दा कितना जरुरी है। इसी तरह बॉलीवुड में भी मेंटल हेल्थ पर कुछ फिल्में बनी हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में।

जजमेंटल है क्या

साल 2019 में आई कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ भी मेंटल हेल्थ को फोकस पर रख कर दिखाई गई है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई, जिसके पिता उसकी मां के साथ बुरा व्यवहार करते थे। इस बात का उसके दिमाग पर इतना गहरा असर पड़ा है कि वह यह सोचने लगी थी कि सभी पुरुष जानवर होते हैं। अक्सर लोग मेंटल हेल्थ को लेकर यही सवाल करते हैं कि मेंटल है क्या, इसलिए इस फिल्म का टाइटल मूवी को पूरी तरह से शोभा देता है।

कार्तिक कॉलिंग कार्तिक

साल 2010 में आई फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ भी इस लिस्ट में शुमार है। यह फिल्म डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया के बारे में दिखाती है। ये कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो इंट्रोवर्ट है, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करने वाला लो कॉन्फिडेंस, जो अपने भाई की मौत का दोषी खुद को मानता है। जिसके लिए वह थेरेपिस्ट से मिलता है। इस फिल्म में मेंटल डिसऑर्डर को बखूबी दर्शाया है। फरहान अख्तर इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए।

डियर जिंदगी

आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फिल्म डियर जिंदगी में भी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करती है। इस फिल्म में आलिया को बचपन में उसके माता-पिता अपने बिजनेस के चलते नानी के घर छोड़ देते हैं। वह अपने मां-पापा की याद में लेटर लिखा करती है, लेकिन कोई उसका रिप्लाई नहीं आता है। इस बात से वह काफी परेशान हो जाती है। जिसका असर उसके रिलेशनशिप पर भी पड़ता है। वह इसके लिए साइकेट्रिस्ट यानी शाहरुख से भी मिलती है और फिर उसकी जिंदगी में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं।

अनजाना अनजानी

यह फिल्म भी डिप्रेशन और आत्महत्या जैसे मेंटल डिसऑर्डर के बारे में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को बिजनेस में नुकसान हो जाता है। वहीं प्रियंका चोपड़ा का बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे देता है। वह दोनों ही इन समस्याओं के चलते आत्महत्या करने की प्लानिंग करते हैं।

 

UP: लड़की को निर्वस्त्र पीटने के मामले में ओपी राजभर का शर्मनाक बयान, कहा- ऐसी घटनाएं तो….

हॉस्टल खाली कराने पर मचा बवाल, दो गुटों में मारपीट के बाद कार्रवाई