Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला कर सकता है रूस

Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला कर सकता है रूस

Ukraine: नई दिल्ली। आज यूक्रेन का 32वां स्वतंत्रता दिवस है। आज ही के दिन साल 1991 में वो सोवियत संघ से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हर साल ये दिन पूरे यूक्रेन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार जश्न की जगह यूक्रेन में चारो तरफ दहशत का माहौल है। […]

President Zelensky
inkhbar News
  • Last Updated: August 24, 2022 13:34:04 IST

Ukraine:

नई दिल्ली। आज यूक्रेन का 32वां स्वतंत्रता दिवस है। आज ही के दिन साल 1991 में वो सोवियत संघ से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हर साल ये दिन पूरे यूक्रेन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार जश्न की जगह यूक्रेन में चारो तरफ दहशत का माहौल है। इसकी वजह से पड़ोसी रूस के साथ उसका पिछले 6 महीने से चल रहा युद्ध।

जेलेंस्की ने जताई हमले की आशंका

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि रूस, यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बहुत निर्दयी हमला कर सकता है। राष्ट्रपति ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस जितना यूक्रेन के लिए अहम है, उतना ही रूस के लिए भी है।

पिछले बार निकली थी मिलिट्री परेड

पिछले साल आज के दिन यानि स्वतंत्रता दिवस को यूक्रेन की राजधानी कीव में शानदार तरीके से मिलिट्री परेड निकाली गई थी। आसमान में युद्धक विमानों ने फ्लाई मार्च पास्ट कर लोगों का मन मोहा था। लेकिन इस बार का माहौल बिल्कुल अलग है।

सैन्य सामानों की लगाई गई प्रदर्शनी

यूक्रने में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कोई परेड नहीं निकाली जा रही है। इसकी जगह राजधानी कीव में युद्ध के दौरान रूसी हमले से तबाह हुए टैंको और अन्य साजो सामानों की खुली प्रदर्शनी लगाई गई है। यूक्रेन के लोग इस बार ‘फाइट बैक’ थीम पर अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

रूसी सेना के आक्रमण के 6 महीने पूरे

बता दें कि, आज ही के दिन 6 महीने पहले 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले की शुरूआत की थी। आज का यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। यूक्रेनी नेताओं को डर है कि रूस आज के दिन बड़ा हमला कर सकता है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना