Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • निर्माता सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से हुआ निधन, सलमान संग बनाई थी ये फिल्म

निर्माता सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से हुआ निधन, सलमान संग बनाई थी ये फिल्म

मुंबई: सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रहे सावन कुमार टाक का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। इसके पहले सुबह खबर आई थी कि उन्हें गंभीर परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह आईसीयू में एडमिट थे। सावन कुमार टाक […]

sawan kumar tak death
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2022 18:13:46 IST

मुंबई: सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रहे सावन कुमार टाक का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। इसके पहले सुबह खबर आई थी कि उन्हें गंभीर परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह आईसीयू में एडमिट थे।

सावन कुमार टाक का हुआ निधन

सावन कुमार टाक ने संजीव कुमार से लेकर सलमान खान जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया था। सावन कुमार के भतीजे और फिल्ममेकर नवीन टाक ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने और मल्टीपल ऑर्गन फैलियर होने के कारण हुआ। उनके भतीजे ने बताया कि घर वालों को लगा कि उन्हें निमोनिया हुआ है इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया लेकिन बाद में पता चला कि उनके लंग्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैl इसके बाद सावन कुमार को आईसीयू में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई और अब उनका निधन हो गया।

पहली फिल्म ये थी

सावन कुमार टाक ने कई वर्षों तक लोगों का मनोरंजन किया। आपको बता दें, सावन कुमार टाक ने बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म नौनिहाल बनाई थी। जिसमें संजीव कुमार की अहम भूमिका थी। सावन कुमार टाक ने मीना कुमारी के साथ भी काम किया था। इसके अलावा सावन कुमार टाक ने राजेश खन्ना, जयाप्रदा और सलमान खान के साथ भी काम किया है। सावन कुमार टाक ने हवस, सौतन, साजन बिन सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, खलनायिका, मां, सलमा पर दिल आ गया, सनम हरजाई, चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। वह महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे।

 

पहले किया दुष्कर्म फिर मार डाला! सोनाली के भाई ने पीए पर लगाए सनसनीखेज़ आरोप